भारत

लगातार दूसरी बार पंच बनीं 3 फीट 3 इंच की परवीन, खूब हो रही चर्चा, बड़े-बड़े प्रत्याशियो को चुनाव में चटाया धूल

jantaserishta.com
2 Dec 2021 3:42 PM IST
लगातार दूसरी बार पंच बनीं 3 फीट 3 इंच की परवीन, खूब हो रही चर्चा, बड़े-बड़े प्रत्याशियो को चुनाव में चटाया धूल
x

मुंगेर: कहते हैं जब हौसलों की उड़ान बहुत ऊंची हो तो इसके सामने कद कोई मायने नहीं रखता. कुछ ऐसा ही जज्बा है नाज परवीन का. नाज का कद महज 3 फीट 3 इंच है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यों से जनता का दिल जीतते हुए लगातार दूसरी बार पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है. पूरे इलाके में नाज की खूब चर्चा है.

मुंगेर के सदर प्रखंड के श्रीमतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 से पंच पद पर चुनाव लड़ने वाली 3 फुट 3 इंच की प्रत्याशी नाज परवीन ने 225 वोट लाकर अपने से हाइट में बड़े कई प्रत्याशियों को मात दिया. वह लगातार दूसरी बार पंचायत चुनाव में पंच का चुनाव जीती हैं. अपने कद की वजह से नाज परवीन हमेशा चर्चा में रहती हैं. इसे वह अभिशाप नहीं वरदान मानती हैं.
कद को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछा गया तो नाज परवीन ने बताया कि उन्हें अपने वार्ड के लोगों से हमेशा इतना प्यार मिला है कि कभी उसे अपने छोटे कद को लेकर किसी प्रकार की कोई भावना ही नहीं हुई.
उनका कहना है कि लोगों के प्यार की बदौलत उनमें पंच पद पर चुनाव लड़ने की ताकत आई और उन्होंने अपने वार्ड की जनता पर भरोसा करते हुए पंच पद पर चुनाव लड़ा. जहां उनके वार्ड की जनता ने भी उनका भरपूर सहयोग दिया और उन्हें विजयी बनाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story