भारत
विधानसभा चुनाव में पार्टी जीतेगी 136 सीटें: कर्नाटक कांग्रेस
jantaserishta.com
3 Feb 2023 5:00 PM IST

x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में आसानी से 136 सीटें जीत लेगी। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके. शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने राज्य के दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों से अलग-अलग बस यात्रा शुरू की। पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, "50 दिनों के बाद भाजपा सरकार नहीं रहने वाली है। कांग्रेस सरकार 50 दिनों के बाद राज्य में सत्ता में आ रही है।"
उन्होंने कहा, हमने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में दो या तीन बार सर्वेक्षण किया है। लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी है। हम आराम से 136 सीटें जीतेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बिना किसी आपत्ति या नेताओं के असंतोष के सुचारू रूप से आयोजित की गई।
सिद्दारमैया ने कर्नाटक के लिए अब तक 13 बजट पेश किए हैं। उन्होंने कहा, मैं 16 साल से सरकार का हिस्सा हूं। राज्य में परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया और अन्य को 2,000 रुपए देने के अपने वादे को पूरा करने लिए हमारे पास धन सृजन का आइडिया है।
कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को राज्य में अपनी बस यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत की। शिवकुमार ने कोलार में मुलबगल शहर के पास कुरुदुमले से यात्रा शुरू की है। उधर सिद्दारमैया उत्तर कर्नाटक के बसवकल्याण से यात्रा शुरू कर रहे हैं और दौरे पर निकल रहे हैं।
Tagsकर्नाटक कांग्रेसकर्नाटककर्नाटक न्यूज़विधानसभा चुनावकर्नाटक विधानसभा चुनावKarnataka CongressKarnatakaKarnataka NewsAssembly ElectionsKarnataka Assembly Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





