भारत

लॉकडाउन में पार्टी: मटन दुकान को जबरदस्ती खुलवाया, खाने का पूरा बिल भी नहीं चुकाया, 1 हेड कांस्टेबल निलंबित, 3 का तबादला

jantaserishta.com
23 April 2021 5:27 PM IST
लॉकडाउन में पार्टी: मटन दुकान को जबरदस्ती खुलवाया, खाने का पूरा बिल भी नहीं चुकाया, 1 हेड कांस्टेबल निलंबित, 3 का तबादला
x

DEMO PIC

एक वीडियो वायरल हुआ था.

राजस्थान के जोधपुर से कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां पर वीकेंड लॉकडाउन के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने एक मटन शॉप को जबरदस्ती खुलवाकर पार्टी की थी और खाने का पूरा बिल भी नहीं चुकाया था. साथ ही होटल पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की थी. इस मामले को लेकर दुकान चलाने वाले शख्स ने पुलिस कमिश्नर जोस मोहन शिकायत से की थी. कमिश्नर ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और और शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और 3 कांस्टेबलों का तबादला कर दिया.

पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन
बता दें, 17 अप्रैल को कुछ पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती एक होटल को खुलवाकर मटन, चिकन खाया था. जबकि वीकेंड लॉकडाउन की वजह से सब कुछ बंद था. बावजूद इसके पुलिसर्मियों ने होटल पर खाना बनवाया और पार्टी की. जब होटल के काम करने वाले कर्मचारियों ने इनके सामने 850 रुपये का बिल रखा तो इन्होंने 500 रुपये थामकर चल दिए. साथ ही होटल को बंद करने की धमकी भी दी थी. यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी.
होटल के कर्मचारियों के साथ पुलिस वालों ने मारपीट की थी
यह पूरा मामला जोधपुर के कुड़ी थाना के अंतर्गत के एक चिकन कार्नर का है. होटल के मालिक शेर सिंह द्वारा शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच की गई और पुलिस कमिश्नर ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और 3 कांस्टेबलों का तबादला कर थाना बदल दिया.
होटल में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि खाना खिलाने के बावजूद उनके साथ पुलिस वालों ने गलत व्यवहार किया था. जब हमने बिल के पैसे मांगे तो वो लोग पुलिस का रौब दिखाने लेगे और मुंह पर पानी तक फेंक होटल को बंद करने की धमकी तक दे डाली थी. खाने का कुल बिल 850 रुपये का हुआ था और वो सिर्फ 500 रुपये देकर गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story