भारत
जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
jantaserishta.com
2 April 2023 11:00 AM IST

x
DEMO PIC
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम खराब रहा। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना है।
रविवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, पहलगाम में 2.7 और गुलमर्ग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में 2.6 डिग्री और लेह में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में 12.3 डिग्री, कटरा में 9.5, बटोटे में 4.7, बनिहाल में 3.6 और भद्रवाह में 4.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर मौसमJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir Weather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





