भारत
जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
jantaserishta.com
4 March 2023 11:31 AM IST

x
DEMO PIC
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में हल्की बारिश व बर्फबारी के बाद शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -1.2 डिग्री और गुलमर्ग में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में तापमान शून्य से 7.8 डिग्री, कारगिल में शून्य से 4.6 डिग्री और लेह में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, कटरा का 13.6, बटोटे का 9.2, बनिहाल का 6.4 और भद्रवाह का 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर मौसमबादलJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir WeatherCloudy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





