
x
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दिन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत के करीब है।
हालांकि, अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इसे शुष्क मौसम का परिणाम कहें या अल नीनो प्रभाव का, सोमवार 4 सितंबर पिछले 123 साल में सितंबर में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा जब पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह 16 सितंबर 1938 (40.6 डिग्री सेल्सियस) के बाद सितंबर का सबसे गर्म दिन था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





