भारत
जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, बारिश व बर्फबारी की संभावना
jantaserishta.com
7 Jan 2023 1:18 PM IST

x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश व बर्फबारी की संभावना है। अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4, पहलगाम में शून्य से 2.8 और गुलमर्ग में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में माइनस 14.8 डिग्री और लेह में माइनस 10.8 डिग्री रहा।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, कटरा में 7.6, बटोटे में 5.1, बनिहाल में 3.4 और भद्रवाह में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





