भारत

कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी में आंशिक संशोधन

Santoshi Tandi
2 Nov 2023 12:48 PM GMT
कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी में आंशिक संशोधन
x

जबलपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नॉन मानसून के चलते दिनाँक 03 नवम्बर 2023 से संशोधित समय सारिणी के अनुसार चलेगी। जिसका विवरण निचे दिया गया है।

जिसमें गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 03 नवम्बर 2023 से जबलपुर स्टेशन से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रोहा स्टेशन तक कोई परिवर्तन नहीं इसके बाद आंशिक संशोधन समय सारिणी खेड़ा से लेकर कोयंबटूर तक जहां खेड़ा स्टेशन पर पूर्व समय 18:18 बजे की बजाय 18:10 बजे और गंतब्य स्टेशन का पूर्व समय 17:10 बजे की बजाय 14:40 बजे कोयंबटूर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दिनांक 06 नवम्बर 2023 से आंशिक संशोधन समय सारणी कोयंबटूर से लेकर खेड़ा तक जहां कोयंबटूर स्टेशन से पूर्व समय 15:25 बजे के बजाय 17:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन खेड़ा स्टेशन पूर्व समय 13:30 बजे की बजाय 13:56 बजे पहुंचकर इसके बाद के स्टेशन रोहा से जबलपुर तक समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी स्पेशल ट्रेन के आंशिक संशोधित समय सारिणी की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Next Story