भारत

दिल्ली IIT फ्लाईओवर के पास सड़क का हिस्सा धंसा, दिखा खाई जैसा गड्ढ़ा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
31 July 2021 2:16 PM IST
दिल्ली IIT फ्लाईओवर के पास सड़क का हिस्सा धंसा, दिखा खाई जैसा गड्ढ़ा, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi Police)के आईआईटी फ्लाईओवर (IIT flyover Road collapsed) के नीचे शनिवार सुबह अचानक से सड़क धंस गई और एक बड़ी खाई से बन गई. यह गड्ढा इतना बड़ा था कि कई बड़ी गाड़ियां इसमें समा सकती थीं. आईआईटी फ्लाईओवर के मेन रोड नीचे की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गड्ढा कितना जानलेवा साबित हो सकता था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 10 से 15 फीट के इस गड्ढे के नीचे से नाले का पानी बह रहा है. इसमें वाहन गिरने पर जानमाल का नुकसान होना तय था.

ऐसे में कोई वाहन इसमें गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि मौके पर स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को दूर किया. हालांकि समय रहते सतर्कता के कारण किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे.रूट को पूरी तरह से डायवर्ट कर दिया गया है और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से तैनात है सिविल डिफेंस के कर्मचारी भी यहां पर मौके पर मुस्तैद हैं और लगातार दो बनाने जाने वाले हैं चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि कोई बहाने नजदीक होकर ना गुजरे पूरे सर्किल सा बना दिया गया है पूरे एरिया को घेर लिया गया है स्थानीय पुलिस ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंच चुके हैं.
यह तस्वीर राजधानी दिल्ली की है जहां विकास को लेकर तमाम बड़े-बड़े वादे किए जाते रहे लेकिन तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज कितनी बड़ी घटना दिल्ली में होने से बच गई हालांकि रोड में जो गड्ढे हैं करीब 10 से 15 फीट के हो गए हैं हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मोर्चे को संभाल लिया है क्योंकि कोई भी बहन यहां से नहीं जाने दिया जा रहा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story