भारत

नए संसद भवन के बारे में बताने वाली 'पार्लियामेंट आर्ट' कॉफी टेबल बुक का विमोचन

jantaserishta.com
6 March 2024 6:32 PM IST
नए संसद भवन के बारे में बताने वाली
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन (संसद की नई इमारत) में मौजूद अद्वितीय कला और मूर्तिकला का परिचय देने वाली कॉफी टेबल बुक 'पार्लियामेंट आर्ट' का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा किया गया है।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने आईजीएनसीए के प्रयासों की सराहना करते हुए संसद के नए भवन को भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रतिबिंबित करने वाला एक अद्वितीय भवन बनाने में इस संगठन के अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईजीएनसीए द्वारा उपलब्ध कराई गई कलाकृतियों और मूर्तियों में हमारे देश की आत्मा बसी है और इनके माध्यम से एक विशिष्ट भारतीयता को बनाए रखते हुए देश की अनूठी विविधता को दर्शाया गया है।
उन्होंने इस बात का उल्लेख भी किया कि भवन के डिजाइन में प्राचीन भारतीय लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं के साथ ही निर्वाचन जैसे आधुनिक लोकतांत्रिक साधनों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story