भारत

प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
7 Jun 2022 8:50 AM IST
प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती
x

न्यूज़ क्रेडिट: भाषा

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को गैस्ट्रिक संबंधी परेशानी के बाद सोमवार शाम को यहां पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल (94) को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के 'एडवांस्ड कार्डिएक सेंटर' में भर्ती कराया गया है और उनका चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा।
सूत्रों ने बताया कि बादल ने गैस्ट्रिक संबंधी कुछ परेशानी बताई थी और उन्हें एक बार उल्टी हुई लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सूत्रों ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है।
इस साल की शुरुआत में बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। फरवरी में, उन्हें कोविड के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story