प्रकाश सिंह बादल तबीयत खराब होने के बाद PGI चंडीगढ़ में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली: पांच बार के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Yadav) की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मुक्तसर से चंडीगढ़ पीजीआई शिफ्ट किया गया है. यहां उनका चेकअप किया जाएगा, जिसके बाद पता चलेगा कि आखिर उन्हें हुआ क्या है. लंबी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रकाश सिंह बादल हाल ही में कोरोना पॉजिटिव (Covid Positive) पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज किया गया. कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





