भारत
पीएम द्वारा परीक्षा पे चर्चा स्व-प्रबंधन पर एक मास्टरक्लास थी: अमित शाह
jantaserishta.com
27 Jan 2023 7:01 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शुक्रवार को देश भर के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था। इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम द्वारा परीक्षा पे चर्चा स्व-प्रबंधन पर एक मास्टरक्लास थी।
अमित शाह ने कार्यक्रम के कुछ समय बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा स्व-प्रबंधन पर एक मास्टरक्लास थी, जो हमारे युवा दिमाग को और समृद्ध करेगा और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। शाह ने कहा कि समय और तनाव प्रबंधन के सरल समाधान और गैजेट पर निर्भरता कम करना दक्षता बढ़ाने के नए मंत्र हैं।
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाखों छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें छात्रों ने पीएम मोदी से सीधे कई सवाल किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





