भारत

रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चों को छोड़कर मां-बाप हुए गायब, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 May 2024 12:08 PM IST
रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चों को छोड़कर मां-बाप हुए गायब, मचा हड़कंप
x
नवजात शिशु कुछ झुलसा हुआ है।
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन मासूम लावारिस हालत में मिले हैं। उनको उनके मां-बाप स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छह-सात साल की दो बच्चियों के अलावा एक नवजात शिशु लावारिस हालत मिला है। नवजात शिशु कुछ झुलसा हुआ है। उसे कमला राजे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर सहयात्रियों और ऑटो चालकों के जरिए उन्हें दो बालिकाओं और एक नवजात के लावारिस हालत में होने की सूचना मिली थी। बच्चे आरपीएफ को इतना ही बता सके कि वे अपने माता-पिता के साथ धौलपुर से यहां आए थे। दोनों कहां चले गए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। दोनों बच्चियों को बालिका गृह भेज दिया गया है। नवजात शिशु को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरपीएफ को सूचना मिली है कि इन बच्चों के मां-बाप धौलपुर की तरफ से ग्वालियर आए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story