माता-पिता की कोरोना में मौत! अब बच्चे को LIC ने दी राहत, जानें पूरा मामला

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
भोपाल: भोपाल में दसवीं बोर्ड की टॉपर वनिशा पाठक को एलआईसी की ओर से राहत मिल गई है. दरअसल, वनिशा के माता-पिता की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई थी. वनिशा के पिता एलआईसी एजेंट थे. उन्होंने ऑफिस से होम लोन लिया था, लेकिन मई 2021 में वंशिका की मां और पिता दोनों कोरोना से जंग हार गए. जो होम लोन वनिशा के पिता ने लिया था उसकी किश्त नहीं दी जा सकी. साथ ही एलआईसी ने वनिशा के पिता की सारी बचत और हर महीने मिलने वाले कमीशन को भी रोक दिया, जिससे वनिशा परेशान थी. लेकिन अब एलआईसी के विकास अधिकारी संजय बर्नवाल ने कहा है कि नोटिस को ब्लॉक कर दिया गया है. उसके बालिग होने तक उसे नोटिस नहीं मिलेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





