भारत

मां-बाप का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता...सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छोटी से बिटिया का IAS अफसर ने शेयर किया वीडियो

jantaserishta.com
25 Jan 2022 9:27 AM IST
मां-बाप का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता...सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छोटी से बिटिया का IAS अफसर ने शेयर किया वीडियो
x

नई दिल्ली: 'कर्जा ना कबो माई बाबूजी के भराई हो..' यह एक भोजपुरी गीत हो सकता है लेकिन यह लाइनें बहुत से लोगों के लिए इमोशन से कम नहीं होंगी। एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छोटी से बिटिया ने इस भोजपुरी गीत को ऐसा गाया कि जिसने भी सुना वह मंत्रमुग्ध हो गया। इस लड़की ने सुर और भावना का ऐसा तालमेल बैठाया कि यह गीत सुनते ही बन रहा है।

दरसअल, इस वीडियो को कई यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि यह एक सरकारी स्कूल में किसी कार्यक्रम के दौरान का है। बताया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश में स्थित भटवालिया नामक गांव के सरकारी स्कूल का है। इस लड़की ने गाने के माध्यम से बताया है कि माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर जीवन देने के लिए कितना कुछ करते हैं और उनका कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता है।
सबसे जबरदस्त बात यह है कि इस लड़की की आवाज में इतना दम है कि इसे सुनकर कोई भी भावुक हो सकता है। बच्चों के लिए माता-पिता के बलिदान के बारे में बात करते हुए यह गीत आपने दिनों गहराइयों तक पहुंच आपको पता भी नहीं चलेगा। इस बच्ची ने जैसे ही यह गाना शुरू किया, वहां मौजूद किसी शिक्षक या अन्य शख्स ने इसे मोबाइल में रिकॉर्ड कर दिया।
यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इस लड़की की तारीफ कर रहे हैं साथ ही कुछ लोग इस वीडियो को वायरल और रिकॉर्ड करने वाले शख्स को भी साधुवाद भेज रहे हैं। फिलहाल यहां देखें वायरल वीडियो..



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story