भारत

6 दिन की बच्ची की मौत के बाद माता-पिता फरार, तलाश में पुलिस, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
29 Dec 2021 10:04 AM IST
6 दिन की बच्ची की मौत के बाद माता-पिता फरार, तलाश में पुलिस, जानिए पूरा मामला
x

DEMO PIC

स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस नवजात की मौत की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली: तमिलनाडु में 6 दिन की एक बच्ची की मौत के बाद उसके माता-पिता की तलाश की जा रही है। आशंका है कि कपल ने इस नवजात की हत्या की है। मामला पेरमबलूर जिले के पेरायूर की है। बच्ची के माता-पिता अपनी 2 बेटियों के साथ गायब हो गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस नवजात की मौत की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला सोमवार को उस वक्त सामने में आया जब स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संदेहास्पद परिस्थितियों में नवजात की मौत को लेकर आशंका जाहिर की। बताया जा रहा है कि इस मौत के बाद 30 साल का ओ मुत्थुपंडी और 23 साल की उसकी पत्नी कौशल्या अपनी चार और छह साल की बच्चियों के साथ लापता हो गए हैं। मुत्थुपंडी पेशे से मजदूर बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया है कि 21 दिसंबर को कौशल्या ने सेदापट्टी प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद गांव की एक हेल्थ नर्स मां और बच्ची के स्वास्थ्य जांच के लिए उनके घर 26 दिसंबर को पहुंची थीं। यहां उन्हें नवजात बच्ची नहीं मिली। कपल ने नर्स को बताया कि नवजात की अचानक मौत हो गई और उनलोगों ने उसे अपने घर के सामने दफना दिया।
इसके बाद यह कपल अचानक अपनी दोनों बेटियों को लेकर लापता हो गए। अब पुलिस मुत्थुपंडी के पिता ओछू से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को उस जगह का भी पता लगा लिया जहां बच्ची को दफनाया गया था। अब पुलिस बच्ची के शव को निकाल कर मौत के कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम करवा सकती है।
यहां के पुलिस अधीक्षक वाओ मुनियांडी ने कहा, 'इस मामले में कपल के खिलाफ सोमवार को शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में धारा 318 के तहत केस दर्ज किया गया है। हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि यह शिशु की हत्या का मामला है। जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story