
x
पतलीकूहल। डीएवी पब्लिक स्कूल कटराईं में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व नर्सरी और एलकेजी कक्षा के अभिभावकों के लिए पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, नए पाठ्यक्रम दिशानिर्देशों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा आगामी सत्र की योजनाओं से अवगत कराना था, ताकि अभिभावक भी बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा चरण में विद्यालय के साथ समन्वय बनाकर उनकी प्रगति में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या चंद्रिका मल्होत्रा ने की। इस अवसर पर नर्सरी और एलकेजी कक्षाओं की अध्यापिकाओं संध्या ठाकुर और तेंजिन पालडोन ने विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय के नियमों, प्रवेश प्रक्रिया, कक्षा गतिविधियों तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
उन्होंने अभिभावकों को डीएवी सीएई द्वारा जारी नए पाठ्यक्रम दिशानिर्देशों के बारे में भी विस्तार से बताया और यह भी समझाया कि प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों की शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए किस प्रकार गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को अपनाया जा रहा है। प्रधानाचार्या चंद्रिका मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण नींव होती है। यदि इस चरण में बच्चों को सही दिशाए सकारात्मक वातावरण और प्रेरणादायक शिक्षण मिले तो उनका भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल कटराईं में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा में विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें और घर पर भी बच्चों के अध्ययन, व्यवहार और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करें।
Tagsडीएवी पब्लिक स्कूलकटराईंपतलीकूहलनर्सरीएलकेजीपेरेंट्स ओरिएंटेशनअभिभावकशैक्षणिक सत्रप्रधानाचार्या चंद्रिका मल्होत्राअध्यापिकाएं संध्या ठाकुरतेंजिन पालडोनपाठ्यक्रम दिशानिर्देशप्रारंभिक शिक्षागतिविधि आधारित शिक्षणशिक्षा की नींवबच्चों का विकासनैतिक मूल्यसामाजिक मूल्यसांस्कृतिक मूल्यशैक्षणिक गतिविधियांप्रवेश प्रक्रियासर्वांगीण विकासप्रेरणादायक शिक्षणअनुशासित वातावरणसह-पाठ्यक्रम गतिविधियांसंवादशिक्षा में सहयोगबच्चों की प्रगतिरोचक शिक्षणआधुनिक शिक्षण पद्धतिसकारात्मक वातावरणDAV Public SchoolKatarainPatlikuhalNurseryLKGParents OrientationParentsAcademic SessionPrincipal Chandrika MalhotraTeachers Sandhya ThakurTenzin PaldonCurriculum GuidelinesEarly LearningActivity Based LearningFoundations of EducationChild DevelopmentMoral ValuesSocial ValuesCultural ValuesAcademic ActivitiesAdmission ProcessAll-Round DevelopmentInspiring TeachingDisciplined EnvironmentCo-Curricular ActivitiesCommunicationCollaboration in EducationChildren's ProgressInteresting LearningModern Teaching MethodologyPositive Environment
Next Story





