भारत

पैरा कमांडो की गई जान, हुआ ये हादसा, घर में मचा कोहराम

jantaserishta.com
30 Aug 2022 1:05 PM IST
पैरा कमांडो की गई जान, हुआ ये हादसा, घर में मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

युद्धाभ्यास के दौरान हुए पैराशूट हादसे में हाथरस के गांव बरामई के पैरा कमांडो हरवीर सिंह की जान चली गई।

हाथरस: वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) लद्दाख में सोमवार को युद्धाभ्यास के दौरान हुए पैराशूट हादसे में हाथरस के गांव बरामई के पैरा कमांडो हरवीर सिंह की जान चली गई। घटना के बाद कमांडो का परिवार सदमे में है। हरवीर सिंह 2019 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल थे। मंगलवार देर शाम पैरा कमांडो का शव गांव लाया जाएगा। सादाबाद के गांव बरामई निवासी कमांडो हरवीर सिंह पैरा कमांडो थे। फिलहाल हरवीर सिंह की तैनाती आगरा में थी। कई दिनों से वास्तविक नियंत्रण रेखा लद्दाख में भारतीय सेना द्वारा युद्ध अभ्यास किया जा रहा है।

सोमवार को युद्ध अभ्यास के दौरान हरवीर सिंह ने भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई थी। दुर्भाग्यवश उनका पैराशूट नहीं खुला। इस हादसे में पैरा कमांडो हरवीर सिंह की जान चली गई। पिता सुग्रीव सिंह ने बताया है कि हरवीर सिंह 2019 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक में वह शामिल रहा था। उसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story