भारत

राज्य में पर्यटन गतिविधियां शुरू करने के लिए गोवा के मंत्री ने भगवान से कोविड महामारी का खत्म करने की प्रार्थना की

Rani Sahu
9 Aug 2021 11:57 PM IST
राज्य में पर्यटन गतिविधियां शुरू करने के लिए गोवा के मंत्री ने भगवान से कोविड महामारी का खत्म करने की प्रार्थना की
x
गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने भगवान से कोविड महामारी को सर्वदा के लिए खत्म करने की प्रार्थना की ताकि राज्य में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह से शुरू हो सकें

गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने भगवान से कोविड महामारी को सर्वदा के लिए खत्म करने की प्रार्थना की ताकि राज्य में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह से शुरू हो सकें। पणजी में अजगांवकर ने यह भी कहा कि राज्य में कैसिनो का संचालन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर निर्भर करता है।

पर्यटन मंत्री ने कहा, 'हम भगवान से हमेशा के लिए कोरोना खत्म कर देने की प्रार्थना करते हैं ताकि पर्यटन जिसपर गोवा निर्भर है, शुरू हो सके। हमलोग पूरी तरह तैयार हैं।' वर्तमान में कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र साथ लेकर चलने वाले और जिन्होंने टीकाकरण का दोनों चरण पूरा कर लिया है, को ही राज्य में आने की अनुमति दी गई है।
उन्होंने कहा, 'कौन नहीं चाहता कि पर्यटन शुरू हो, लेकिन वर्तमान स्थिति पर नजर डालिए। कोविड खत्म नहीं हुआ है। हम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन हम क्या कर सकते हैं। हम अभी तक संख्या गिन रहे हैं। डर का माहौल है। हम एसओपी के अनुसार ही चलेंगे।'


Next Story