
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई है। प्रयागराज महाकुंभ से लौटने के दौरान यूपी के गाजीपुर में सड़क हादसे में सोनी यादव समेत चार की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में जान गवांने की सूचना मिलने के बाद पप्पू यादव अपनी बहन के पास पहुंचे और उनको पकड़कर फफक फफक कर रोने लगे।
पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव अपनी बुआ और दो अन्य लोगों के साथ संगम स्नान करने गई थी। प्रयागराज से लौटने के दौरान उनकी कार गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई और कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग अररिया जिला के पलासी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। कार हादसे में दो महिला और दो पुरूष की जान चली गई। हादसे में घायल एक शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. सोनी पूर्णिया में अपने पति के साथ नर्सिंग होम चलाती थीं।
अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे में डॉ सोनी यादव, ड्राइवर सलाउद्दीन, सोनी यादव की बुआ और एमआर अरविंद यादव की मौत हो गई. जबकि, डॉ सोनी यादव का सहायक विपिन शाह गंभीर रूप से घायल है, जिसका अभी इलाज चल रहा है. फिलहाल, शवों को मोर्चरी रखवा दिया है और अग्रिम कार्यवाही जारी है.
Next Story





