भारत

गिरफ्तारी के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी

jantaserishta.com
7 Feb 2026 10:18 AM IST
गिरफ्तारी के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी
x

Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पटना आवास से बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। 31 साल पुराने केस में गिरफ्तारी के बाद उन्हें हेल्थ जांच के लिए आईजीआईएमएस लेकर गई जहां से उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट कर दिया गया है। सांसद ने खुद को बीमार बताकर गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस अधिकारी के सिविल ड्रेस में पहुंचने पर आपत्ति जताई। पुलिस के आने के बाद वे दवाई खाते देखे गए।

पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी गई है कि सांसद को रात भर आईजीआईएमएस में स्ट्रेचर पर रखा गया। सांसद के निजी सचिव के हवाले से बताया गया है कि रात भर IGIMS में स्ट्रेचर पर रखने के बाद पटना पुलिस माननीय सांसद पप्पू यादव जी को अभी PMCHले जा रही है। नीट बेटी की लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ सत्ता और प्रशासन के लोग ऐसा साजिशन कर रहे हैं और उन्हें मारने की साजिश रच चुके हैं। इलाज के लिए पटना पुलिस ने माननीय सांसद को स्ट्रेचर पर रखा। पटना पुलिस उन्हें बेड तक नहीं दिला सकी आईजीएमएस में। ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था है।
पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि पप्पू यादव 1995 के केस में बेल ले चुके थे। अधिवक्ता लिपिक के माध्यम से केस को देखा जा रहा था। उनका बेल टूट गया इसकी कई चरण की नोटिस पुलिस ने दबा दिया। 82 की नोटिस चिपकाना जरूरी था वह भी नहीं किया गया। पुलिस सीधे 83 लेकर गिरफ्तार करने आ गई यह चौंकाने वाली बात है।
इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सांसद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जेल भेजा जा सकता है। हालांकि, बीमारी की हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में रखा जा सकता है। पेशी की टाइमिंग को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। पप्पू यादव पेशी के दौरान कोर्ट से बेल देने की गुहार लगा सकते हैं। बेल पेटिशन स्वीकार होने पर उन्हें पुलिस को छोड़ना पड़ेगा। जमानत के लिए पप्पू यादव की लीगल टीम तैयारी में जुट गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story