भारत
पप्पू यादव का राजद पर निशाना, 'गठबंधन धर्म निभाएं लालू, नहीं तो भाजपा उठाएगी फायदा'
jantaserishta.com
19 Oct 2025 5:43 PM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही एनडीए और महागठबंधन के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ रहा है, क्योंकि कुछ विधानसभा सीटों पर राजद और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राजद ने गठबंधन के सिद्धांतों का पालन नहीं किया, तो इसका फायदा भाजपा उठा सकती है।
न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि यह 1990 का दौर नहीं है। अगर लालू यादव गठबंधन धर्म नहीं निभाएंगे तो इसका सीधा फायदा भाजपा को होगा। कांग्रेस ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया है। राहुल गांधी का स्पष्ट निर्देश है कि गठबंधन के सिद्धांतों का पालन होना चाहिए। इसलिए, राजद को भी गठबंधन धर्म निभाना होगा।
पप्पू यादव ने कहा कि दलितों और अति पिछड़ों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस के बिना न तो मुख्यमंत्री बन सकता है और न ही प्रधानमंत्री। हमने लालगंज में अति पिछड़ी जाति को टिकट दिया, लेकिन आप बाहुबलियों को टिकट दे रहे हैं। यह क्यों? आप हमारे दलित प्रदेश अध्यक्ष का अपमान कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं होगा। कांग्रेस के बिना आप बिहार में सरकार नहीं बना सकते।
उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल नहीं है और उनकी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म का सम्मान कर रही है, लेकिन एनडीए का कोई आधार नहीं है। वे हार रहे हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ सीट बंटवारे पर भी पप्पू यादव ने राजद को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जेएमएम के साथ समझौता करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो रहा, तो यह पूरी तरह गलत है। कम से कम जेएमएम को तीन से चार सीटें दी जानी चाहिए। गठबंधन धर्म का पालन करें, यह रवैया ठीक नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





