भारत
टाइगर श्रॉफ हमले पर पप्पू यादव का सरकार पर तंज, बोले-'हस्तियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल'
jantaserishta.com
19 Oct 2026 3:22 PM IST

x
पटना: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मुंबई पुलिस, केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में माफिया का प्रभाव बढ़ रहा है और लगातार हो रही घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पप्पू यादव ने इस दौरान बाबा सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी से कहा कि देश में कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति कानून को चुनौती देता है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो यह व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया के बढ़ते प्रभाव के कारण आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सांसद ने कहा, "लॉरेंस ग्रुप ने कहा है कि उसने हमला करवाया है। यह देश के प्रधानमंत्री और सरकार के लिए चुनौती है। बार-बार कभी बाबा सिद्दीकी, कभी सलमान खान और कभी टाइगर श्रॉफ के साथ ऐसी घटनाएं होना गृह मंत्री अमित शाह के लिए भी चेतावनी है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। ऐसा लग रहा है कि आज इस देश को माफिया चला रहा है।"
उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति कानून के लिए चुनौती बन जाता है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठता है। पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से ऐसी घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया।
पप्पू यादव ने बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों को मिल रही कथित धमकियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि देश में प्रभावशाली लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
इस दौरान सांसद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को लेकर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। पप्पू यादव ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि आम लोगों के वोट काटकर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





