भारत

पप्पू यादव आज कांग्रेस में कर सकते हैं अपनी पार्टी का विलय, सियासी अटकलें तेज

jantaserishta.com
20 March 2024 2:55 PM IST
पप्पू यादव आज कांग्रेस में कर सकते हैं अपनी पार्टी का विलय, सियासी अटकलें तेज
x

पटना: जाप (जन अधिकार) सुप्रीमो पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय होगा। साढ़े 3 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया जाएगा। पप्पू यादव दिल्ली में ही मौजूद हैं। पप्पू की पत्नी रंजीत रंजन राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजा था।

पप्पू यादव ने मंगलवार की शाम राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पप्पू यादव की पार्टी की विलय करने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
कुछ दिन पहले ही पूर्णिया की रैली में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से टिकट देती है तो वे अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story