भारत

पेपर लीक मामला, मास्टरमाइंड समेत अब तक 55 गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Dec 2022 10:53 PM IST
पेपर लीक मामला, मास्टरमाइंड समेत अब तक 55 गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
जयपुर: राजस्थान पेपर लीक मामले में रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं. सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है. इसकी पुष्टि उदयपुर एसपी ने की है.
गौरतलब है कि प्रदेश में शनिवार को सीनियर टीचर ग्रेड-2 परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. पेपर लीक करने वाले 4 मास्टरमाइंड नेताओं के करीबी बताए जा रहे हैं. इसमें दो तो रिश्ते में जीजा-साले हैं और एक पेशे से डॉक्टर है.
वहीं, पेपर लीक होने के बाद राज्य सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है. राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा के मुताबिक, नकल कराने का प्रयास करने वालों के रिकॉर्ड को खंगाला जाएगा और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई होगी.
उन्होंने बताया कि ऐसे गिरोहों में शामिल आरोपियों की संपत्ति भी जब्त करने के लिए पासा कानून में संशोधन किया जा सकता है. पासा कानून के अनुसार व्यक्ति को बिना किसी सार्वजनिक प्रकटीकरण के एक साल तक की अवधि के लिए हिरासत में रखा जा सकता है.
बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. इसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया. अब 29 जनवरी को फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी. आयोग के सचिव एच एल अटल ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि ग्रुप सी के सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान के प्रश्न पत्र को षडयंत्रपूर्वक प्राप्त करने की रिपोर्ट उदयपुर एसपी से प्राप्त की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story