भारत

वीडियो ब्रेकिंग: पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ: लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दी जानकारी

jantaserishta.com
5 Dec 2022 2:02 PM IST
वीडियो ब्रेकिंग: पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ: लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दी जानकारी
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सिंगापुर: लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन हो गया है. उन्हें ऑपरेशन के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. ये जानकारी लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी. लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की है. रोहिणी आचार्य और लालू यादव दोनों स्वस्थ हैं.
लालू यादव किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर में सिंगापुर गए लालू यादव को डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद उनकी बेटी रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान करने की बात कही थी. बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर बताया था कि वह पिछले कई सालों से किडनी की बीमारियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान करेंगी.
रोहिणी ने ट्वीट किया था- "मेरा मानना ​​​​है कि यह सिर्फ एक छोटा सा मांस का टुकड़ा है जो मैं अपने पिता को देना चाहती हूं. मैं पापा के लिए कुछ भी कर सकता हूं. आप सभी प्रार्थना करें कि सब कुछ ठीक हो जाए और पापा फिर से आएं और फिर से लोगों की आवाज उठाएं . एक बार फिर शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद."
लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ. इस दौरान तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती सिंगापुर में मौजूद हैं. इतना ही नहीं लालू के करीबी सहयोगी भोला यादव और तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव भी सिंगापुर में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story