भारत

ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर शावक की मौत, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
28 Dec 2022 2:30 PM IST
ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर शावक की मौत, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक पैंथर के बच्चे की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वनपाल शकुंतला सैनी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. वन विभाग ने पैंथर के बच्चे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना चौथा का बरवाड़ा पाउडर फाटक के पास हुई. पैंथर के बच्चे की उम्र 6 माह बताई जा रही है.
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पशु चिकित्सक से पैंथर का पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार करवाया जाएगा. वनपाल शकुंतला सैनी ने बताया कि सुबह रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे एक कर्मचारी ने पैंथर जैसा एक जानवर रेलवे पटरी पर पड़े होने की सूचना दी थी. जिसे लेकर वह वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची. जहां उन्हें मृत पेंथर का शव मिला.
वन विभाग का कहना है कि इस इलाके में बड़ी संख्या में पैंथर पाए जाते हैं. साथ ही उन्हे अंदेशा है कि पैंथर की मां भी कहीं आसपास होगी. पटरी के पास एक मरी हुई गाय पड़ी थी. जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पैंथेर का बच्चा गाय को खाने आया होगा. जिसकी वजह से ट्रेन की चपेट में आ गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story