भारत

आधी रात को जंगल से निकलकर शहर में घुसा पैंथर, दहशत में लोग

Shantanu Roy
19 Jan 2025 4:34 PM IST
आधी रात को जंगल से निकलकर शहर में घुसा पैंथर, दहशत में लोग
x
Sirohi. सिरोही। सिरोही जवाई लेपर्ड जोन से वन्यजीव भटक कर अब शहर में प्रवेश करने लगे हैं। गुरुवार देर रात शहर के आखरिया क्षेत्र में पैंथर आने से नागरिकों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम रातभर पैंथर को तलाशती, लेकिन पैंथर अंधेरे में गायब हो गया।इसके बाद शुक्रवार दोपहर में पैंथर के श्रीजी कॉलोनी के समीप एक नाले के समीप होने की जानकारी मिलने पर फिर से वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। वन विभाग की टीम ने वहां पिंजरा लगाया है, लेकिन अभी तक पैंथर को पकडने में सफलता नहीं मिल
सकी।

गुरुवार रात करीब साढे बारह बजे शहर के रोहिडा वास में एक पैंथर दिखाई दिया। पैंथर रोहिडा वास से होते हुए आखरिया क्षेत्र में सारणेश्वर महादेव मंदिर के पीछे बाडे की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। रात्रि गश्त कर रहे एक होमगार्ड सकाराम ने जैसे ही पैंथर को देखा तो वह घबरा गया। उसके बाडे में चले जाने पर उसने तत्काल ही मंदिर के सामने निवास कर रहे भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष माणक प्रजापत और पुलिस को जानकारी दी। प्रजापत ने एसडीएम को जानकारी दी और आस पडौस के लोगों को जगाया। देखते ही देखते वहां लोगों का मजमा लग गया। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर पुलिस व वन विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे।
Next Story