भारत

डीआरएम कार्यालय कोटा में पंकज शर्मा कल करेंगे ध्वजारोहण

Nilmani Pal
14 Aug 2022 2:27 AM GMT
डीआरएम कार्यालय कोटा में पंकज शर्मा कल करेंगे ध्वजारोहण
x

कोटा। कोटा रेल मंडल में भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम डीआरएम कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद शर्मा आरपीएफ परेड का निरीक्षण कर पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक के संदेश का वाचन करेंगे।

इसके बाद शर्मा स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों तथा 75 वर्ष या इससे अधिक उम्र के रेल कर्मचारियों का भी सम्मान करेंगे। इसके बाद शर्मा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटेंगे। इसके बाद महिला कल्याण संगठन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भेंट की जाएगी। इसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपहार बांटे जाएंगे।

Next Story