भारत

पानीपुरी के शौकीन सावधान! मिली ऐसी चीज, दुकानदार का जवाब सुन पकड़ लेंगे सिर

jantaserishta.com
17 May 2026 9:53 AM IST
पानीपुरी के शौकीन सावधान! मिली ऐसी चीज, दुकानदार का जवाब सुन पकड़ लेंगे सिर
x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के रानीप इलाके में पानीपुरी खाने पहुंची एक महिला ने दावा किया कि उसकी पानीपुरी में हड्डी निकली. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अहमदाबाद नगर निगम के फ़ूड विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित लारी को जब्त कर लिया और संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.
जानकारी के मुताबिक महिला रानीप स्थित BRTS बस स्टॉप के पास लगी ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम की लारी पर पानीपुरी खाने पहुंची थी. महिला ने वायरल वीडियो में बताया कि वह शाम करीब 6:30 बजे अपने परिवार के साथ पानीपुरी खाने गई थी. महिला के अनुसार शुरुआत में जब उसने पहली पानीपुरी खाई तो उसमें बाल निकला. हालांकि उसने उस समय कोई विवाद नहीं किया और बात को नजरअंदाज कर दिया.
लेकिन जब उसने आखिरी पानीपुरी खाई तो उसके अंदर से हड्डी जैसी एक सख्त चीज निकली. महिला ने दावा किया कि वह चीज देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गई. इसके बाद उसने तुरंत पानीपुरी बेचने वाले से शिकायत की. आरोप है कि पहले दुकानदार ने उसे हड्डी मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह लकड़ी का टुकड़ा है.
महिला के मुताबिक जब उसने वहां मौजूद अन्य ग्राहकों को वह चीज दिखाई तो कई लोगों ने भी उसे हड्डी बताया. इस दौरान पानीपुरी विक्रेता ने उसे लकड़ी साबित करने के लिए चाकू से काटने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं कटी. वीडियो में महिला यह कहते हुए भी सुनाई दे रही है कि बाद में दुकानदार को भी शक हो गया कि वह हड्डी ही है. इसके बाद उसने महिला से माफी मांगते हुए कहा कि शायद कहीं से उड़कर यह चीज खाने में आ गई होगी.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. जिसके बाद अहमदाबाद नगर निगम का फ़ूड विभाग हरकत में आया. फ़ूड विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम की लारी को जब्त कर लिया. साथ ही लारी संचालक दिनेश तेली पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
अहमदाबाद नगर निगम के फ़ूड विभाग के अधिकारी तेजस शाह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और महिला के दावे को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए लारी को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
इस घटना के बाद शहर में स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बहस तेज हो गई है. लोग सोशल मीडिया पर खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story