भारत

2 गांवों में फैली दहशत, अज्ञात बीमारी से 5 बच्चों सहित 7 की मौत

jantaserishta.com
10 Oct 2023 3:25 PM IST
2 गांवों में फैली दहशत, अज्ञात बीमारी से 5 बच्चों सहित 7 की मौत
x
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम भेजी जा रही है।
रांची: पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के दो गांवों में फैली अज्ञात बीमारी से एक हफ्ते के भीतर सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें पाच बच्चे शामिल हैं। दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम भेजी जा रही है।
बताया गया कि नोवामुंडी के रेंगो टोला और कांतोड़ेया में तीन वर्षीय टुई अंगरिया, विष्णु सिरका की तीन वर्षीय बेटी, मोची चातोंबा के 10 वर्षीय बेटे दरोगा चातोंबा और सात वर्षीय बेटी माई चातोंबा, सिकुर चातोंबा के तीन महीने के पुत्र का निधन एक जैसे लक्षणों के बाद हुआ। इनके अलावा 22 वर्षीय कोंदा हेम्ब्रम और 56 वर्षीय सारो बिरुवा की भी मौत हुई है। इन सभी ने पहले सिर और बदन दर्द की शिकायत की। चार से पांच दिनों में सबकी स्थिति बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया।
गांव के कमल देव चातोंबा ने बताया कि अब भी गांव के अधिकतर बच्चे बीमार हैं। पिछड़ा इलाका होने के कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। इस वजह से वे अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक और घरेलू उपचार कर रहे हैं। नोवामुंडी प्रखंड के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र मुंडा ने बताया कि बीमारी की सूचना सोमवार शाम को मिली है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों गांवों में भेजी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story