भारत

ग्रेटर नोएडा में तेंदुआ दिखने से दहशत फैली, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली 'बड़ी बिल्ली'

jantaserishta.com
29 Dec 2022 9:48 AM IST
ग्रेटर नोएडा में तेंदुआ दिखने से दहशत फैली, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली बड़ी बिल्ली
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में तेंदुआ देखे जाने का मामला सामने आया है। लोगों का दावा है कि उन्होंने तेंदुए को देखा। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-16बी स्थित ग्रुप हाउसिंग क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर क्षेत्र में दहशत फैल गई। कई घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन टीम को अब तक तेंदुआ नहीं मिला। फिलहाल लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। दरअसल, अजनारा ली गार्डन हाउसिंग सोसायटी के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की ओर से मंगलवार की सुबह एक अलर्ट जारी किया गया। सुबह करीब 9:15 बजे सोसाइटी के सभी निवासियों को यह मैसेज भेजा गया, जिसमें लिखा गया है कि एक लेपर्ड अजनारा ली गार्डन हाउसिंग सोसाइटी के आसपास देखा गया है। सभी लोगों से निवेदन है कि अपने घरों में बने रहें। बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। खासतौर से बच्चों को बाहर नहीं जाने दें।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में कई घंटे सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक तेंदुआ मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी। एक अधिकारी ने कहा कि सूचना पर वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ या किसी अन्य जंगली जानवर की पुष्टि नहीं हो सकी। देर शाम को भी टीम ने सर्च अभियान चलाया। लोगों को फिर भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story