भारत

क्राइम ब्रेकिंग न्यूज़: 2 मर्डर से फैली दहशत, नकाबपोश डकैत आए, और उसके बाद...

jantaserishta.com
13 Jan 2023 11:52 AM IST
क्राइम ब्रेकिंग न्यूज़: 2 मर्डर से फैली दहशत, नकाबपोश डकैत आए, और उसके बाद...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांच नकाबपोश डकैतों ने बड़ी बेरहमी से बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि ककवन इलाके के रहने वाले विद्युत कर्मी राजकुमार जब खेतों की रखवाली करने गए थे तो घर पर उनकी पत्नी सपना, मां और पिता अकेले थे. गुरुवार देर रात पांच नकाबपोश डकैत घर में घुस आए.
डकैतों ने सबसे पहले सपना को अपने गन पॉइंट पर लिया फिर बुजुर्ग सास-ससुर छम्मी लाल और इमरती देवी की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद घर में रखा हुआ सारा जेवर लूट ले गए. डकैतों के जाने के बाद सपना ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी. सपना का कहना है कि डकैत मुंह में नकाब लगाए हुए थे.
सपना के मुताबिक, दो डकैतों ने मेरे मुंह पर तमंचा लगाया था. इसके बाद घर से सभी जेवर लूट ले गए. सपना ने एक और जानकारी दी कि लुटेरों ने घर में रखे चाकू से ही सास-ससुर की हत्या की. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.
डीसीपी विजय का कहना है कि घर में घुसे 5 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है, उम्मीद है कि हम जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story