भारत
पश्चिम विहार में रैडिसन ब्लू के पास संदिग्ध वस्तु से फैली दहशत
jantaserishta.com
19 Dec 2022 12:00 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस को सोमवार सुबह पश्चिम विहार के फाइव स्टार होटल रैडिसन ब्लू के पास बम होने के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मौके से एक डिजिटल लॉक बरामद किया गया है।
उन्होंने कहा, हमने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में यह क्या है।
कॉल के बाद दहशत पैदा हो गई, क्योंकि बहुत सारे स्कूली छात्र अपने स्कूलों तक पहुंचने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
पुलिस ने कहा कि वे बम निरोधक दस्ते की मदद ले रहे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





