भारत
अस्पताल में हड़कंप, लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की जमकर पिटाई
jantaserishta.com
29 Aug 2024 5:57 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
लोगों ने बचा लिया.
राजगढ़: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने की घटना को लेकर देशभर में जारी आक्रोश के बीच मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शासकीय अस्पताल में नाबालिक से दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जाता है कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिविल हॉस्पिटल में आधी रात को टॉयलेट में 12 साल की बच्ची से एक शख्स ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया।
देहात ब्यावरा के थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि मंगलवार को एक 12 साल की लड़की अपनी बीमार दादी और पिता के साथ ब्यावरा के सिविल अस्पताल में आई थी। उसकी दादी अस्पताल में भर्ती थी। मंगलवार की रात करीब 2 बजे नाबालिग जब शौचालय गई थी। उस दौरान 24 वर्षीय सुरेश वर्मा ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद खौफजदा लड़की ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। नाबालिक की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।
परिजनों का कहना है कि बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर अन्य मरीजों के तीमारदार, परिजन और सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागकर छिप गया। लोगों ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। लोगों ने आरोपी को खोज निकाला और उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद रहते हैं। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





