भारत

कोर्ट परिसर में दहशत: 200 कौओं की हुई मौत, जांच रिपोर्ट आते ही लोगों के उड़े होश, चिकन और अंडे की दुकानों को बंद करने का आदेश

jantaserishta.com
5 Jan 2021 4:52 PM IST
कोर्ट परिसर में दहशत: 200 कौओं की हुई मौत, जांच रिपोर्ट आते ही लोगों के उड़े होश, चिकन और अंडे की दुकानों को बंद करने का आदेश
x
बड़ी खबर,

मध्यप्रदेश के मन्दसौर में बर्ड फ्लू का कहर बढ़ चुका है. कोर्ट परिसर में लगातार 200 कौओं की मौत अपने आप में हैरतअंगेज बात है. मौत का आंकड़ा बढ़ने पर प्रशासन ने मरे हुए 4 कौओं के सैंपल भोपाल भेजे जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई और एवियन इन्‍फ्लूंजा की पुष्टि हुई.

मन्दसौर पशु चिकित्सालय के उप संचालक डॉक्टर मनीष इंगोले ने बताया कि कुछ दिनों से कोर्ट परिसर में कौओं की मौत की जानकारी मिल रही थी. कौवों के 4 सैंपल भोपाल की हाई सिक्योरिटी लैब में भेजे जहां से उनकी रिपोर्ट एवियन इन्‍फ्लूंजा पॉजिटिव आई. जिला कलेक्टर को इस मामले से अवगत करा दिया है और कलेक्टर साहब ने नगर पालिका, वन विभाग, चिकित्सा विभाग को उचित कार्यवाही के लि‍ए निर्देशित कर दिया है.
बता दें कि एक हफ्ते से कौओं की मौत की लगातार खबर आ रही थी लेकिन पशु चिकित्सालय विभाग तब जागा जब खबर सोशल मीडिया पर बर्ड फ्लू फैलने की खबर वायरल हुई.
उसके बाद कौओं के सैंपल लिए और भोपाल भेजे. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला कलेक्टर ने इस मामले में दिशा-निर्देश दिए और प्रोटोकॉल का पालन करने के आदेश सरकारी एजेंसी को दिए.
नगर पालिका मुख्य अधिकारी पीके सुमन ने बताया कि मंदसौर में बर्ड फ्लू पॉजिटिव आने के बाद कोर्ट परिसर इलाके में साफ सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है. इसके साथ ही शहर में सभी चिकन व अंडे की दुकानों को आगामी 15 दिन के लिए बंद किया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story