भारत

विधायक के निवास परिसर में हड़कंप, युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
17 Sept 2024 10:30 AM IST
विधायक के निवास परिसर में हड़कंप, युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विधायक के निवास परिसर में एक युवक का शव मिला है. युवक की उम्र 25 से 30 साल है. एमएलए निवास में सीढ़ियों के पास मिले शव पर चोट कई निशान भी हैं. यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की बहुमंजिला इमारत की है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हुसैनगंज इलाके की इस बहुमंजिला इमारत में घायल अवस्था में एक युवक मिला है. हमारी टीम ने यहां पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव की अबतक शिनाख्त नहीं हो पाई है. हालांकि बॉडी पर चोट के कई निशान हैं. उसके पास से मोबाइल फोन या कोई कागजात भी बरामद नहीं हुए हैं. हालांकि किस विधायक के निवास परिसर में शव मिला, इसको लेकर कोई जानकारी अबतक सामने नहीं आई है.
इससे पहले भदोही में सपा विधायक के घर 18 साल की लड़की की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी. बताया गया है कि जिस लड़की का शव मिला है, वो विधायक जाहिद बेग के घर पर काम करती थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था.
सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया कि मृतक लड़की का नाम नाजिया है. वो पिछले कई सालों से जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी. उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था. वो मलिकाना मोहल्ले में विधायक के घर के ऊपरी तल पर एक कमरे में रहती थी. उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है. सोमवार की सुबह जब वो काफी देर तक नहीं जागी, तो विधायक के परिवार देखा कि उसका शव पंखे से लटक रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story