भारत
जेल में हड़कंप, रेप केस के आरोपी ने बिजली के तार का फंदा बनाकर खुदकुशी की
jantaserishta.com
26 Sept 2024 11:27 AM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
गाजियाबाद: रेप के आरोप में डासना जेल में बंद युवक ने बिजली के तार का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने किशोरी से माफी भी मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डासना जेल के अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि दस सितंबर को हापुड़ के पिलखुवा थाना पुलिस ने खानी कटीरी बांगर थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर निवासी 21 वर्षीय शिवम को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा था। मंगलवार देर रात शिवम ने योगा हॉल के पीछे विद्युत कक्ष में बिजली के तार का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
बताया गया है कि शिवम कुछ दिन पूर्व पिलखुआ थानाक्षेत्र से किशोरी को लेकर फरार हो गया था। किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर शिवम को गिरफ्तार किया था। किशोरी के बयानों में दुष्कर्म की बात सामने आई थी। इस पर शिवम को बीती दस सितंबर को जेल भेज दिया गया था।
किशोरी के माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया शिवम ने दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें लिखा है कि किशोरी के परिजनों ने जबरन दुष्कर्म का बयान दिलवाया था, जिसके चलते वह जेल में है। उसने किशेारी के माता-पिता को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में उसने किशोरी के माता-पिता को सास-ससुर कहकर संबोधित किया है। अंत में शिवम ने किशोरी से माफी भी मांगी है।
वहीं, शिवम के पिता सुंदर का कहना है कि बेटे को जबरन फंसाया गया था। उनका कहना है कि लगता नहीं कि शिवम ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या की हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





