भारत

बाप रे! जेल में खलबली, कैदी ने...उड़ गए होश

jantaserishta.com
2 Jan 2025 1:00 PM IST
बाप रे! जेल में खलबली, कैदी ने...उड़ गए होश
x
सांकेतिक तस्वीर
जूतों में...
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसे उसने अपने जूतों में छिपा रखा था. कैदी के खिलाफ अब संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ठाणे नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला पिछले सप्ताह 30 दिसंबर को तब सामने आया, जब जेल का एक सिपाही नए जेल खंड के बैरक नंबर-3 का निरीक्षण कर रहा था, जहां करीब 200 कैदी बंद हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे कैदी हेमंत पारसमल सेठिया (38) का एक जूता फर्श पर पड़ा मिला, जबकि दूसरा गायब था. तलाशी के बाद दूसरा जूता बैरक में कुछ दूरी पर पड़ा मिला, लेकिन वह असामान्य रूप से भारी था.
जांच करने पर सिपाही को जूते के अंदर एक मोबाइल फोन मिला, जिसकी स्क्रीन टूटी हुई थी. इसके अलावा फोन पर कुछ निशान थे, जिससे पता चलता है कि यह कैदी का ही था. कैदी के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वह बैरक में मोबाइल फोन कैसे लेकर आया? अधिकारी ने बताया कि कश्मीरी पुलिस थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने के बाद आरोपी 30 सितंबर 2023 से जेल में बंद था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story