भारत
वायुसेना परिसर में हड़कंप, फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव मिला
jantaserishta.com
16 Oct 2024 9:31 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
परिवार में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मचा.
आगरा: आगरा के खेरिया स्थित वायुसेना परिसर में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव मंगलवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। 32 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल नालंदा, बिहार के रहने वाले थे। वायुसेना प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। डीसीएपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल सोमवार रात अपने आवास में सोए थे। मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठे तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर देखा। उनका शव बेड के ऊपर लगे पंखे पर बैडशीट से लटका मिला। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने सोमवार रात साथियों के साथ खाना खाया और हंसी-मजाक किया, लेकिन अगली सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला।
वह बिहार में गांव मोरारा, बिहार शरीफ, नालंदा के रहने वाले थे। वायु सेना प्रशासन ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सिटी, सूरज कुमार राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वायुसेना स्टेशन से फ्लाइट लेफ्टिनेंट के आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई थी। थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में एयरफोर्स और पुलिस की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है। उनके दोस्तों और साथियों से जानकारी ली जा रही है। परिवार के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
इससे पहले 5 जुलाई 2024 को आगरा में 22 साल के अग्निवीर श्रीकांत चौधरी ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपनी सरकारी लाइसेंसी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी। श्रीकांत गांव नारायणपुर के रहने वाले थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





