
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल शहर के नजदीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विस्फोट से एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट शुक्रवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे एमजी कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ। इसमें उधमपुर के गोपाल शर्मा (35) और मंगित खारी के मोहम्मद आकिब (16) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





