भारत

OMG! स्कूल में लकड़बग्घा के घुसने से मची दहशत, फिर...

jantaserishta.com
20 Jan 2026 3:44 PM IST
OMG! स्कूल में लकड़बग्घा के घुसने से मची दहशत, फिर...
x
बच्चे रोज़ की तरह विद्यालय पहुंच रहे थे.
रांची: रांची जिले के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। घटना स्कूल खुलने के समय हुई, जब बच्चे रोज़ की तरह विद्यालय पहुंच रहे थे।
परिसर में लकड़बग्घा दिखाई देने के साथ ही बच्चों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पूरे स्कूल परिसर को खाली करा लिया। इसके साथ ही मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में भय का माहौल बन गया।
हालांकि प्रशासन और वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के पहले ही लकड़बग्घा करीब आधे घंटे खुद ही स्कूल से बाहर निकलकर पास के जंगल की ओर चला गया। हालांकि, इस घटना के बाद जंगल से सटे गांवों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं और वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को लेकर चिंता जता रहे हैं।
गौरतलब है कि सिल्ली प्रखंड में वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में प्रवेश की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पिछले वर्ष जून में सिल्ली प्रखंड की कोचो पंचायत अंतर्गत मारदू गांव में एक रॉयल बंगाल टाइगर एक घर में घुस गया था। एक फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम के बाद लौटे पूरन चंद जब अहले सुबह घर पहुंचे और बकरी बाहर निकाल रहे थे, तभी बाघ घर के अंदर दाखिल हो गया।
उस समय घर के एक कमरे में दो बच्चियां सो रही थीं, जिन्हें पूरन चंद ने सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी भीड़ जमा हो गई थी और इलाके में भय का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की और वन विभाग की टीम ने करीब 14 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पलामू के बेतला टाइगर रिजर्व से आई विशेष टीम की मदद से बाघ को पिंजरे में कैद किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story