भारत

बीच पर महिला डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मचा, पुलिस ने क्या कहा?

jantaserishta.com
11 Jun 2026 9:06 AM IST
बीच पर महिला डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मचा, पुलिस ने क्या कहा?
x

सांकेतिक तस्वीर

मामले में मंत्री ने भी संज्ञान लिया है.
पणजी: गोवा की राजधानी पणजी के पास स्थित बीच पर गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) की 23 साल की महिला डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा.
एजेंसी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम पणजी के पास हवाई बीच (Hawaii Beach) पर एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. बाद में मृतका की शिनाख्त गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कार्यरत 23 वर्षीय महिला डॉक्टर के रूप में हुई.
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डॉक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. शुरुआती स्तर पर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है. घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डीन डॉ. जय प्रकाश तिवारी को निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन मेडिकल जांच की जाए. स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि डॉक्टर बीच पर कैसे पहुंचीं और उनकी मौत से पहले की परिस्थितियां क्या थीं.
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों और डॉक्टर के परिचितों में शोक का माहौल है. एक युवा डॉक्टर की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story