भारत

धमाकों की आवाज से हड़कंप, लोग घरों से बाहर निकले, जांच में जुटा पुलिस-प्रशासन

jantaserishta.com
8 April 2024 6:08 PM IST
धमाकों की आवाज से हड़कंप, लोग घरों से बाहर निकले, जांच में जुटा पुलिस-प्रशासन
x
हर थाना-चौकी की पुलिस अलर्ट हो गई।
देहरादून: देहरादून में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजकर 10 मिनट के आसपास इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि पूरे पछवादून की धरती कांप गई। धमाका इतना जोरदार रहा कि चारों तरफ लोग घरों से बाहर निकल गए। गनीमत है कि अभी तक कहीं से किसी के हताहत या जनहानि की कोई खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि दिल-दहलाने वाले इस धमाके की गूंज सहसपुर, सेलाकुई से शिमला बाइपास रोड से लेकर प्रेमनगर आईएमए और एफआईआर वाले इलाके में सबसे ज्यादा महसूस किए गए। धमाका इतना जबरदस्त रहा कि देहरादून की हर थाना-चौकी की पुलिस अलर्ट हो गई।
आवाज की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह खुद अलर्ट मोड में आकर चारों तरफ से सूचना एकत्र कर रहे हैं। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक धमाका हवा में होना बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी भी स्पष्ट पुष्टि नहीं है। लेकिन, पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जांच पड़ताल कर रहा है।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने आम जनमानस से अपील की है कि ऐसी किसी भी गुमराह होने वाली सूचना और खबरों से बचे। इस धमाके के बारे में सूचना की तत्काल जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन से साझा करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story