भारत
अपराधियों के तांडव से दहशत, टीचर और ठेकेदार की हत्या, VIDEO
jantaserishta.com
20 Aug 2023 11:27 AM IST

x
बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में फायरिंग कर दी।
बेगूसराय/मोतिहारी: बिहार में डबल मर्डर से एक बार फिर सनसनी फैल गई है. रविवार को अपराधियों ने राज्य में दो हत्याओं को अंजाम दिया है. एक तरफ बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड टीचर को सरेआम गोली मार दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ मोतिहारी में ठेकेदार का कत्ल कर दिया गया है.
टीचर की हत्या का मामला बेगूसराय के बछवारा क्षेत्र के फतेहा पंचायत में सामने आया है. वारदात को फतेहा रेलवे स्टेशन के पास अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते अपराधियों ने 70 साल के रिटायर्ड टीचर को गोली मार दी.
मृतक जवाहर चौधरी फतेहा गांव का रहने वाला था. अपराधियों ने जिस जवाहर चौधरी की आज हत्या की है, फरवरी 2021 उनके बेटे की भी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक चश्मदीद गवाह थे.
बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में फायरिंग कर दी.
#WATCH | Miscreants open fire at a restaurant in Bihar's Muzaffarpur(CCTV Visuals) pic.twitter.com/8VF9dOB5iv
— ANI (@ANI) August 20, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





