भारत

अधजला शव मिलने से हड़कंप, 6 हिरासत में

jantaserishta.com
13 April 2025 5:14 PM IST
अधजला शव मिलने से हड़कंप, 6 हिरासत में
x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित थाना करछना में एक युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। करछना के एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि गांव लौहंगपुर असोटा में एक बगिया में अधजला शव मिला है। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान देवीशंकर पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो इसी गांव का रहने वाला है। घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर ही मृतक का घर है।
मृतक के पिता ने तहरीर दी है कि अभियुक्त दिलीप सिंह ने उसे रात में गेहूं ढोने के लिए बुलाया था। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है और छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।
मृतक के रिश्तेदार मुनीम ने बताया कि शाम को फोन आया था कि गेहूं ढुलाना है। उसी काम में देवीशंकर भी गया था। वहीं, पीना-खाना भी हुआ था। उसके बाद क्या हुआ, पता नहीं चला। मुनीम ने बताया कि देवीशंकर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि करछना में सामंती तत्वों द्वारा एक दलित की नृशंस हत्या की घटना अति-दुखद और चिंतनीय है। प्रदेश में बेलगाम हो रहे ऐसे आपराधिक, असामाजिक व सामंती तत्वों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करके कानून का राज कायम करे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story