
x
वीडियो भी सामने आया है.
पटना: पटना में एक मिठाई की दुकान में सिलेंडर फटने से दुकान मालिक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. सिलेंडर में ब्लास्ट के कारण दुकान में आग लग गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुकान जलकर पूरी तरह खा हो गई ह.
फायर टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना के राजीव नगर नाला स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थित एक मिठाई की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि, दुकान में सिलेंडर फटने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं.
उन्होंने आगे बताया कि मृतक की पहचान दुकान मालिक उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है. वहीं, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





