भारत

राजधानी एक्सप्रेस में बम की कॉल से दहशत, RPF, GRP, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंची

jantaserishta.com
29 July 2023 11:43 AM IST
राजधानी एक्सप्रेस में बम की कॉल से दहशत, RPF, GRP, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंची
x
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गहन जांच की गई।
नई दिल्ली: दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक कॉल मिली कि ट्रेन में बम है। रेलवे ने बताया कि कॉल के बाद शुक्रवार रात हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गहन जांच की गई। लेकिन कुछ भी संदिग्‍ध नहीं मिला।
उत्तर रेलवे सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक, ट्रेन शुक्रवार रात 9.35 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आरपीएफ और जीआरपी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची। रोहतक से बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की व्यवस्था की गई और गहन तलाशी के बाद ट्रेन रात दो बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story