भारत
मदरसा के पास बम धमाके से अफरातफरी, मौलवी की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
jantaserishta.com
16 May 2024 11:25 AM IST

x
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छपरा: बिहार के छपरा (सारण) में मदरसा के पास हुए बम धमाके में मौलवी की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह धमाका जिले के गड़खा थाना इलाके में मोतीराजपुर स्थित मदरसा के पास बुधवार शाम में हुआ। एसपी ने बताया कि पटाखा बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, उसी में धमाका होने से यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शुरुआत में बताया गया कि मदरसा से कुछ दूरी पर झाड़ी में गए बच्चे को बम दिखाई दिया। उसने गेंद समझकर उसे उठा लिया और मौलवी को दिखाने लगा। इसी दौरान बम फट गया और मौलवी एवं बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तेज धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग दोनों घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर चले गए। मौलवी और बच्चे को पहले छपरा ले जाया गया, फिर वहां से पटना रेफर कर दिया गया। देर रात मौलवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कुछ लोग इसे सिलेंडर ब्लास्ट भी बता रहे थे। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। सारण के एसपी गौरव मंगला ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक जहां धमाका हुआ वहां अवैध रूप से पटाखा बनाने के लिए विस्फोटक रखा हुआ था। पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। हालांकि, धमाके की असली वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





